फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Construction work will stop if compensation is not found

प्रतिकर नहीं मिला तो निर्माण कार्य करेंगे ठप

Tue, 22 Sep 2020 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Construction work will stop if compensation is not found
बगोड़ी गांव के लिए निर्माणाधीन सड़क से प्रभावित काश्तकारों ने प्रतिकर नहीं मिलने पर रोष जताया। उन्होंने 30 सितंबर तक मामले में कार्रवाई नहीं होने पर सड़क का निर्माण कार्य ठप कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़ प्रखंड के अंतर्गत बगोड़ी गांव की प्रधान रोशनी रांगड़ ने बताया कि पीएमजीएसवाई के तहत गांव के लिए सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस सड़क पर द्वितीय चरण के कार्य भी अब समाप्त होने को हैं, लेकिन अभी तक प्रभावित काश्तकारों को प्रतिकर भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही सड़क निर्माण से क्षतिग्रस्त सार्वजनिक परिसंपत्तियों का पुनर्निर्माण भी नहीं हुआ है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने तहसीलदार के माध्यम से डीएम को ज्ञापन प्रेषित कर शीघ्र प्रतिकर भुगतान एवं क्षतिग्रस्त सार्वजनिक परिसंपत्तियों का पुनर्निर्माण करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में कुंवर सिंह बिष्ट, चंदन सिंह, सुनील सिंह, दिनेश, नागेंद्र, शीशपाल, जयेंद्र, बचन सिंह आदि ग्रामीण शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed