फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Collectorate building made of hill craft becomes a center of attraction

पहाड़ी शिल्प से बना कलक्ट्रेट भवन बना आकर्षण का केंद्र

Sat, 03 Apr 2021 10:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Collectorate building made of hill craft becomes a center of attraction
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) में पहाड़ी वास्तुशिल्प के अनुसार म्यूजियम का निर्माण कराने के बाद अब कलक्ट्रेट भवन को भी पारंपरिक स्वरूप दिया गया है। भवन बनकर तैयार होने के बाद आजकल खासे आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन

करीब एक साल पहले बनकर तैयार हो चुके निम के म्यूजियम का अभी तक लोकार्पण नहीं हो पाया है और इधर 34.60 लाख रुपये की लागत से कलक्ट्रेट भवन का निर्माण भी पहाड़ी शैली में किया गया है। इसमें लकड़ी की नक्काशीदार तिबार लगाने के साथ ही टाइल्स के माध्यम से पत्थर की चिनाई का लुक देने का प्रयास किया गया है। पहाड़ी शैली से तैयार कलक्ट्रेट भवन आजकल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रशासन जिले के अन्य सरकारी भवनों को भी पहाड़ी शिल्प से बनाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

भवन निर्माण शैली किसी भी स्थान की विशेष पहचान होती है। इसलिए सरकारी भवनों को पहाड़ी शिल्प के अनुसार तैयार किया जा रहा है। कलक्ट्रेट भवन के बाद अब नए बन रहे सीएमओ कार्यालय व ग्रोथ सेंटर भी पहाड़ी शिल्प से तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मयूर दीक्षित, डीएम उत्तरकाशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed