{"_id":"5713b8a94f1c1b3c2810fc65","slug":"cm-assured-the-villagers-squatted-on-the-deferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों का धरना स्थगित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों का धरना स्थगित
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Sun, 17 Apr 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय भवन निर्माण समेत अन्य मांगों को लेकर बीते 13 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे दशगी, बिष्ट एवं हातड़ पट्टी के ग्रामीणों ने डीएम के आश्वासन पर दो माह के लिए धरना स्थगित कर दिया। डीएम के निर्देश पर रविवार को धरना स्थल पर पहुंचे संबंधित अधिकारियों ने ग्रामीणों की लंबित मांगों के त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
बिजोती में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय भवन का निर्माण, बनगांव-कसलाना-गमरगढ़ मोटर मार्ग निर्माण, कोटधार में सहकारी बैंक शाखा खोलने आदि मांगों को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण बीते 13 दिनों से बनचौरा में धरने पर डटे थे।
विज्ञापन
शनिवार को ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम से वार्ता की। डीएम ने उन्हें त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया और संबंधित अधिकारियों को धरना स्थल पर भेजा। रविवार को धरना स्थल पर पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बिजोती में शीघ्र नवोदय विद्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा। इससे पहले दो माह के भीतर चिन्यालीसौड़ में संचालित नवोदय विद्यालय को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़थ में संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इससे आश्वस्त होकर ग्रामीणों ने 13 दिनों से चल रहा धरना दो माह के लिए स्थगित कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आश्वासन के अनुरूप दो माह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे पुन: उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर धनीनाथ, शीशपाल बिष्ट, राजेंद्र रांगड़, रघुवीर चौहान, जयेंद्र पंवार, हर्ष अग्निहोत्री, लक्ष्मण भंडारी, विमला नौटियाल, रणवीर राणा आदि मौजूद रहे।