फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   children happy to got the PM narendra modi letter.

प्रधानमंत्री का जवाबी पत्र पाकर बच्चे हुए खुश

Fri, 20 May 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Fri, 20 May 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
children happy to got the PM narendra modi letter.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी चिठ्ठी का जवाबी पत्र मिलने से मातली गांव स्थित अजीम प्रेमजी स्कूल के बच्चों के चेहरे खिले हुए हैं। अपने मन की बात प्रधानमंत्री तक पहुंचाकर बच्चे बहुत खुश हैं। मातली गांव स्थित अजीम प्रेमजी स्कूल के बच्चों ने बीते फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था।

विज्ञापन


आठवीं कक्षा के इन बच्चों ने पत्र के माध्यम से बताया कि कक्षा आठ से आगे की पढ़ाई के लिए वे इंटर कालेजों में किस तरह के शिक्षक और माहौल चाहते हैं। बच्चों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री तक उनका पत्र पहुंचेगा और उसका जवाब भी मिलेगा। बच्चों की उम्मीद पूरी हुई और बीते रोज उन्हें प्रधानमंत्री का जवाबी पत्र मिला।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की चिठ्ठी देखते ही रवीना, रेशमा, अमीषा, कृष्ण लाल, प्रियांशी, साक्षी, दीपमाला एवं आंचल के चेहरे खिल गए। पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों के सकारात्मक और आशापूर्ण विचारों की सराहना की है। प्रधानमंत्री का जवाब मिलने के बाद बच्चों को उम्मीद है कि अब उनके सुझावों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल के शिक्षक जया पटेल, मेघा विल्सन, रवि प्रताप सिंह, मोनू कुमार, मीनाक्षी बहुगुणा, प्रमोद पांडेय, दिनेश बर्त्वाल, वीरेंद्र नेगी, नरेंद्र कोठियाल, वासुदेव भट्ट आदि ने बच्चों के प्रयास एवं उत्साह की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed