{"_id":"6818bc060fccba8ea204332d","slug":"chardham-yatra-is-being-conducted-in-a-systematic-manner-nautiyal-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-112411-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही : नौटियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही : नौटियाल
Mon, 05 May 2025 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 05 May 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बोले, 79 हजार तीर्थयात्री कर चुके धामों के दर्शन
उत्तरकाशी। जनपद दौरे पर पहुंचे भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रामसुंदर नौटियाल ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और दिशा निर्देशों में चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। कहा कि अब तक दोनों धाम में 79 हजार 933 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं।
सोमवार को लोनिवि गेस्ट हाउस में उन्होंने पत्रकार वार्ता में यहां जानकारी दी। दायित्वधारी रामसुंदर नौटियाल ने बताया कि सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा संचालन को लेकर पूरी टीम तत्परता के साथ काम कर रही है। यात्रा मार्ग पर जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पीएसी, होमगार्ड्स, पीआरडी सहित एक हजार से अधिक अधिकारियों एवं सुरक्षा जवानों की तैनाती की गई है।
दोनों धाम के मार्गों को सुगम और सुरक्षित बनाया गया है। बढ़ते यात्रियों की संख्या और वाहनों के दबाव को ध्यान में रखते हुए प्रमुख स्थानों पर पार्किंग स्थलों की क्षमता में वृद्धि की गई है। साथ ही यात्रा मार्ग की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और स्मार्ट कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। स्मार्ट कंट्रोल रूम से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम पर आ रहे यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे के संकरे स्थानों को चौड़ा किया गया है। इन स्थानों में लगने वाले जाम से बचाव और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए दस सेक्टर में विभाजित किया गया है। इन सेक्टरों में मोटर साइकिल के साथ मोबाइल चीता फोर्स की तैनाती की गई है। इस मौके पर महावीर नेगी, सुभाष नौटियाल आदि मौजूद रहे।