फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Char Dham is the name of extravagance

चार धाम यात्रा के नाम पर हो रही फिजूलखर्ची

Sun, 20 Mar 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Sun, 20 Mar 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन

चार धाम यात्रा के नाम पर यमुनोत्री हाईवे के फूलचट्टी से जानकीचट्टी तक महज साढ़े तीन किमी हिस्से पर करोड़ों रुपये ठिकाने लगाए जा रहे हैं। लोनिवि की ओर से बीते साल 40 लाख खर्च करने के बाद अब यहां आठ करोड़ लागत से सीसी सड़क बनाई जा रही है।

विज्ञापन


राजमार्ग निर्माण खंड ने भी सड़क की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजी है। बनने के बाद से अभी तक उपयोग में नहीं आए भिंडियालीगाड-यमुनोत्री बाईपास को दुरुस्त करने के लिए भी 19 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि यमुनोत्री हाईवे का फूलचट्टी से जानकीचट्टी तक साढ़े तीन किमी हिस्सा अभी तक लोनिवि के अधीन है, जबकि शेष सड़क राजमार्ग निर्माण खंड के पास है। साढ़े तीन किमी सड़क को दुरुस्त कराने के नाम पर लोनिवि ने बीते साल 40 लाख रुपये खर्च कर डामरीकरण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब एडीबी के आठ करोड़ रुपये बजट से इसी पर सड़क बनाई जा रही है। एक निजी कंपनी से अनुबंध कर इसका कार्य शुरू करा दिया गया है, जबकि राजमार्ग निर्माण खंड ने भी चार धाम प्रोजेक्ट में इस हिस्से की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए भारत सरकार को भेजी है।

सिर्फ राजमार्ग ही नहीं जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर वर्षों पूर्व वन विभाग की ओर से भिंडियालीगाड से यमुनोत्री तक सवा करोड़ रुपये खर्च कर ढाई किमी का पैदल बाईपास बनाया गया था। बेहद जोखिम भरा यह मार्ग अभी तक उपयोग में नहीं आया और अब सांसद क्षेत्र विकास निधि के तहत इस रास्ते को दुरुस्त कराने के नाम पर 19 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

यह सरकारी बजट का दुरुपयोग है
यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष पवन प्रकाश उनियाल, मनमोहन, विजय, रणवीर राणा ने फूलचट्टी से जानकीचट्टी वाले हिस्से में करोड़ों रुपये खर्च किए जाने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जब यह सड़क एनएच को शिफ्ट कर राजमार्ग के मानकों के अनुसार इसका निर्माण होना है, तो फिर अब इस पर करोड़ों रुपये क्यों खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने इसे सरकारी बजट का दुरुपयोग बताया।


फूलचट्टी-जानकीचट्टी सड़क को धरासू-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-94 में शामिल कर चार धाम यात्रा गाइड लाइन के तहत डीपीआर तैयार की गई है। शासन से स्वीकृति मिलते ही इस पर कार्य कराया जाएगा। चार धाम पैकेज में शीघ्र बजट मिलने की उम्मीद है।
नवनीत पांडेय, ईई, राजमार्ग निर्माण खंड बड़कोट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed