{"_id":"5dcad7b68ebc3e5b0f4728d6","slug":"case-against-woman-s-husband-mother-in-law-utter-kashi-news-drn3257758185","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत मामले में पति तथा सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत मामले में पति तथा सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
डामटा अस्पताल में उपचार से पूर्व कुपड़ा गांव की शर्मिला की मौत मामले में पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर उसके पति और सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुपड़ा गांव निवासी अतर सिंह की बेटी उर्मिला की शादी चार साल पहले बागपत उत्तर प्रदेश निवासी तनुज राजपूत से हुई थी। परिजनों के अनुसार शर्मिला के ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे, जिसकी सूचना उसने कई बार अपने परिजनों को दी थी। बीते शुक्रवार को तनुज घायल अवस्था में शर्मिला को विकासनगर छोड़कर लौट गया। उसने फोन पर कुपड़ा गांव में शर्मिला की मां को इसकी सूचना दी। उस दिन सेलाकुई देहरादून से आकर शर्मिला के रिश्तेदार उसे अपने साथ घर ले गए। रविवार को उसका भाई जनक सिंह उसे लेकर गांव आ रहा था, लेकिन रास्ते में तबियत ज्यादा बिगड़ने पर वह उसे लेकर डामटा अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका के भाई जनक सिंह ने बताया कि शर्मिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे पता चलता है कि उसकी बहन की पिटाई की गई। उसने पुलिस को दी तहरीर में बहन के ससुरालियों पर उत्पीड़न कर हत्या का आरोप लगाया। उसने बताया कि शर्मिला का तीन साल का बेटा और चार माह की एक बेटी भी है, जो ससुरालियों के पास है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार मोहन सिंह राणा एवं राजस्व उपनिरीक्षक सरदार सिंह की देखरेख में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव भेजा गया। पुलिस उपाधीक्षक श्रीधर बडोला ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर शर्मिला के पति तनुज व सास-ससुर के खिलाफ भादंसं की धारा 304बी के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।