{"_id":"585ff9514f1c1b5221eeadfd","slug":"case-against-the-army-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Sun, 25 Dec 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना की फायरिंग रेंज से जंगल के एक बड़े हिस्से में फैली आग को लेकर वन विभाग ने हर्षिल स्थित 12 ग्रेनेडियर के सूबेदार मेजर अभय सिंह के खिलाफ 26 फारेस्ट एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार भटवाड़ी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम भी आग से सेब के बगीचों व अन्य संपत्ति की क्षति के आकलन के लिए हर्षिल पहुंच गई है।
दूसरी ओर डीएफओ गंगोत्री रेंज के रेंजर, सभी फारेस्टर व फारेस्ट गार्ड की टीम के साथ हर्षिल में डेरा डाले हुए हैं। रविवार को बारिश होने के बावजूद गंगोत्री घाटी के हर्षिल बगोरी क्षेत्र में दिन भर चटख धूप के चलते गांव के ऊपरी हिस्से के जंगल में देवदार के ठूंठों में सुलगी आग बुझ नहीं पायी।
विशाल सूखे पेड़ व ठूंठों में भड़की आग से डुंडा की ओर शीतकालीन पलायन से खाली पड़े बगोरी गांव के घरों को सुरक्षित करने के लिए वन कर्मियों ने आज नहर से घरों के आसपास पानी का छिड़काव किया। हालांकि रात को हल्की बूंदाबांदी और हवा नहीं चलने से जंगल में अब आग का फैैलाव थम गया है।
विज्ञापन
बारिश और बर्फबारी नहीं होने की स्थिति यदि ज्यादा समय तक बनी रहे तो जंगल में आग फिर सुलग सकती है। वैसे भी इस क्षेत्र में बर्फबारी के इस मौसम में अभी पारा दोपहर में 18 डिग्री और रात को सात डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं उतर पा रहा है। डीएफओ संदीप कुमार का कहना है कि आग अब सिर्फ कुछ देवदारों के ठूंठों में ही रह गई है। फायरिंग रेंज से फैली आग के लिए जिम्मेवार सेना के अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।