फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Case against four for gathering crowd in wedding ceremonies

शादी समारोहों में भीड़ जुटने पर चार के खिलाफ केस

Sat, 01 May 2021 05:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
Case against four for gathering crowd in wedding ceremonies
पुलिस ने पुरोला और बड़कोट क्षेत्र में शादी समारोहों में मानक से अधिक लोग एकत्र करने पर चार लोगों के विरुद्ध आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष डीएम मयूर दीक्षित एवं एसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों से बार-बार नियमों के पालन की अपील की जा रही है। शादी समारोह में संख्या नियत कर अनुमति की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद मानक से अधिक भीड़ एकत्र होने की शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन

पुरोला के थानाध्यक्ष प्रदीप तोमर ने बताया कि देवढूंग गांव निवासी रमेश तथा डामटा चौकी के अंतर्गत सिघूणी गांव निवासी चंद्रमोहन द्वारा अपने बेटों की शादी के लिए अनुमति नहीं लेने और मानक से अधिक भीड़ एकत्र करने पर उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर बड़कोट पुलिस ने भी शादी समारोह में नियम के उल्लंघन पर धराली गांव निवासी अरविंद सिंह तथा होटल स्वामी कंसेरू निवासी भगवान सिंह राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed