फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: car fell in tehri lake three people missing

दर्दनाक हादसा: टिहरी झील में गिरी कार, दो शव बरामद, एक लापता, एसडीआरएफ की टीम कर रही ढूंढखोज

Sat, 18 Sep 2021 01:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 18 Sep 2021 01:59 PM IST
सार

शुक्रवार शाम करीब 19:45 बजे टिहरी-उत्तरकाशी जिले की सीमा पर एक दर्दनाक हादसा हो गया है। चिन्यालीसौड़ स्यांसू मोटरमार्ग पर स्यांसू पुल से सौ मीटर पहले चिन्यालीसौड़ की ओर एक मारुति आल्टो कार अनियंत्रित होकर टिहरी झील में गिर गई।

विज्ञापन
uttarakhand news: car fell in tehri lake three people missing
झील में लापता लोगों की तलाश जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिन्यालीसौड़ स्यांसू मोटरमार्ग पर एक कार स्यांसू पुल के पास अनियंत्रित होकर टिहरी झील में समां गई। हादसे में तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं। जिनमें से दाे के शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतक की पहचान शेर सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी ल्वारखा टिहरी और शीशपाल रावत पुत्र सूरत सिंह रावत उम्र 38 वर्ष निवासी सियाशु जिला टिहरी के रूप में हुई है। अन्य एक लापता की तलाश जारी है।

विज्ञापन


झील में लापता लोगों की तलाश जारी
शुक्रवार को घटना की सूचना पर राजस्व, धरासू पुलिस के साथ एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। रात को लापता लोगों की खोजनबी की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला पाया। शनिवार की सुबह से ही एसडीआरएफ की टीम झील में लापता लोगों की तलाश करती रही। इस दौरान दो शव बरामद हो गए हैं।

विज्ञापन

 

मारुति आल्टो कार अनियंत्रित होकर टिहरी झील में गिरी
शुक्रवार शाम करीब 19:45 बजे टिहरी-उत्तरकाशी जिले की सीमा पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। चिन्यालीसौड़ स्यांसू मोटरमार्ग पर स्यांसू पुल से सौ मीटर पहले चिन्यालीसौड़ की ओर एक मारुति आल्टो कार अनियंत्रित होकर टिहरी झील में गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिसमें तीन लोग सवार बताए जा रहे थे। जिनके नाम शीशपाल पुत्र नामालूम निवासी स्यांसू टिहरी गढ़वाल, सोनू पुत्र नामालूम निवासी सुनारगांव टिहरी गढ़वाल तथा शेर सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी ल्वारखा टिहरी गढ़वाल बताए गए। शेर सिंह और शीशपाल का शव बरामद कर लिया गया है।


 

डूबे व्यक्तियों के बारे मे अभी ठोस जानकारी नहीं
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में तीन से चार लोग सवार थे। इधर, क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक दीपेंद्र चौहान ने बताया कि कार दुर्घटना मे टिहरी बांध की झील मे डूबे व्यक्तियों के बारे मे अभी ठोस जानकारी नहीं मिली, घटना से पूर्व आने की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed