{"_id":"6207ec812869a026247e5291","slug":"bjp-s-government-of-double-engine-not-of-jumlebaaz-pritam-utter-kashi-news-drn403959375","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा डबल इंजन की नहीं जुमलेबाजों की सरकार : प्रीतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा डबल इंजन की नहीं जुमलेबाजों की सरकार : प्रीतम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा डबल इंजन की नहीं जुमलेबाजों की सरकार है। महंगाई कम करने का वायदा कर सत्ता में आने वाली भाजपा के राज में आसमान छूती महंगाई के कारण आम आदमी का जीना दूूभर हो गया है। आज गरीब आदमी न सब्जी खरीद सकता है और न दाल।
शनिवार को जोशियाड़ा पार्किंग ग्राउंड में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने गंगोत्री सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के नेतृत्व में जब कांग्रेस की सरकार थी, तो देश के इतिहास में पहली बार किसानों की ऋण माफी के लिए 72 हजार करोड़ का पैकेज जारी किया गया था। वहीं रोजगार न मिलने से बेरोजगार युवाओं की फौज बढ़ती जा रही है। युवा सत्ता में बैठे लोगों से रोजगार मांगते हैं, तो लाठी और डंडों से उनका दमन किया जाता है। उन्होंने वर्ष 2017 में उत्तरकाशी में बंद पड़ी परियोजनाएं खोलने की घोषणा करने वाली केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया।
स्मृति ईरानी का नाम लिए बिना कसा तंज
नेेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा नेता स्मृति ईरानी का नाम लिए बिना तंज कसा। कहा कि सास भी कभी बहू थी टीवी सीरियल वाली कांग्रेस में महंगाई पर तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह को चूड़ियां भेजने की बात कहती थी। आज कांग्रेस राज से भी ज्यादा महंगाई है, तो प्रधानमंत्री को चूड़ियां नहीं भेजती।
विज्ञापन
विजयपाल को मंत्री और प्रीतम को मुख्यमंत्री बताया
जनसभा में समर्थकों ने कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण को कैबिनेट मंत्री और प्रीतम सिंह को मुख्यमंत्री बताया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार आई तो इस बार विजयपाल पहली पंक्ति के कैबिनेट मंत्री होंगे। वहीं प्रीतम सिंह मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे।