फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Baba Baukh Nag's palanquin will be adorned with a golden Shivling and four new ceremonial umbrellas.

Uttarkashi News: सोने के शिवलिंग और चार नए छत्रों से सजेगी बाबा बौख नाग की डोली

Tue, 19 May 2026 06:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 19 May 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Baba Baukh Nag's palanquin will be adorned with a golden Shivling and four new ceremonial umbrellas.
नौगांव (उत्तरकाशी)। श्रद्धालुओं को अब बाबा बौख नाग की देव डोली नए स्वरूप में दिखाई देगी। देव डोली के छत्र पर चढ़ने वाले नागफन को भव्य रूप देने के लिए सोने का शिवलिंग और चार छत्र तैयार कर नया आकार दिया गया है। इससे देव डोली अब पहले की अपेक्षा बेहद आकर्षक और सुंदर दिखेगी।
विज्ञापन


15 जून से होने वाली मेलों की शृंखला के दौरान नए आभूषण देव डोली को चढ़ाए जाएंगे। भटिया प्रथम से शुरू होने वली मेलों की शृंखला कुंड गांव में समाप्त होती है। इस कड़ी में बाबा की देव डोली भाटिया, कन्सेरु, चक्र गांव, उपराड़ी, साडा और कुंड कफनौल, नन्द गांव, गैर में दर्शनार्थ घुमाकर मेलों का आयोजन किया जाता है। बाबा बौखनाग देव समिति के संरक्षक यशवंत रावत का कहना है कि शिवलिंग और सोने के नए चार छत्रों से बाबा की देव डोली की भव्यता नए लुक में दिखेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed