{"_id":"6ab7a98379646d02fd08d3e1","slug":"azim-premji-school-won-14-medals-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-122441-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: अजीम प्रेमजी स्कूल ने जीते 14 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: अजीम प्रेमजी स्कूल ने जीते 14 पदक
Sat, 26 Sep 2026 04:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 26 Sep 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बढ़चढ़कर किया प्रतिभाग
उत्तरकाशी। आईटीबीपी परिसर में बीते 24-25 सितंबर को आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में अजीम प्रेमजी स्कूल मातली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 पदक अपने नाम किए। डुंडा ब्लॉक के बड़ेथी संकुल का प्रतिनिधित्व कर रहे विद्यालय के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में विद्यालय की टीमों ने खो-खो और कबड्डी समेत विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राथमिक बालक वर्ग और उच्च प्राथमिक बालक वर्ग की खो-खो टीमों ने स्वर्ण पदक हासिल किया। उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग की खो-खो टीम भी स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही। वहीं, उच्च प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आरुष ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
उच्च प्राथमिक बालक वर्ग की कबड्डी टीम तथा बैडमिंटन युगल में अनमोल और शौर्य की जोड़ी ने भी स्वर्ण पदक जीता। रजत पदक में प्राथमिक बालिका वर्ग की खो-खो टीम प्राथमिक बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में राजवंश, उच्च प्राथमिक बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में शिवम, प्राथमिक बालक वर्ग की लंबी कूद में राजवंश तथा उच्च प्राथमिक बालक वर्ग के बैडमिंटन एकल में शौर्य शामिल रहे।
विज्ञापन
वहीं, उच्च प्राथमिक बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में सागर, प्राथमिक बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आरुषि और उच्च प्राथमिक बालक वर्ग के गोला फेंक में आलोक ने कांस्य पदक जीता। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील बिष्ट और खेल समन्वयक रमेश सिंह चौहान ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी।