फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char dham yatra 2021: Famous Singer Anuradha Paudwal will Sing Yamunotri dham Aarti

चारधाम यात्रा 2021: मां यमुना की आरती को आवाज देंगी गायिका अनुराधा पौडवाल

Wed, 27 Oct 2021 08:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 27 Oct 2021 08:05 PM IST
सार

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर पहुंचीं अनुराधा पौडवाल के सामने तीर्थ पुरोहितों ने यह प्रस्ताव रखा था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। 

विज्ञापन
Char dham yatra 2021: Famous Singer Anuradha Paudwal will Sing Yamunotri dham Aarti
गायिका अनुराधा पौडवाल का स्वागत करते पुरोहित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनोत्री धाम में होने वाली मां यमुना की आरती को भजन गायिका अनुराधा पौडवाल अपनी आवाज देंगी। बुधवार को परिजनों के साथ यमुनोत्री धाम की यात्रा पर पहुंचीं अनुराधा पौडवाल के सामने यह प्रस्ताव रखा था, जिसे तीर्थ पुरोहितों ने स्वीकार कर लिया। 

विज्ञापन


बुधवार को गायिका अनुराधा पौडवाल परिजनों के साथ यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए पहुंचीं। लेकिन स्वास्थ्य खराब होने के चलते उनके परिजन ही मां यमुना के दर्शन कर सके। बाद में अनुराधा पौडवाल ने खरसाली स्थित मां यमुना के शीतकालीन पड़ाव में पूजा-अर्चना की। तीर्थ पुरोहित आशीष उनियाल ने उन्हें धाम से लगी चोटियों के बारे में जानकारी दी। यात्रा पर गायिका अनुराधा के साथ उनकी बेटी और दामाद मौजूद रहे। 
विज्ञापन


उत्तराखंड: बदरीनाथ में सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ में माइनस तीन डिग्री पहुंचा तापमान, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


सदियों पुरानी है मां यमुना की आरती 

यमुनोत्री धाम में मां यमुना की आरती सदियों पुरानी बताई जाती है। जय श्री यमुने मां श्री जय यमुने मां सूर्या सुता संज्ञा ऊर जन्मी जय जय अवतरणी श्री गोलोक निवासनी...शब्दों से सजी आरती का उल्लेख केदार खंड में भी मिलता है। पुरोहित आशीष उनियाल का कहना है कि मां यमुना की आरती सदियों से होती आ रही है। इसे पुरोहित समाज के बुजुर्गों ने लिखा था।

यमुनोत्री धाम में बर्फबारी
यमुनोत्री धाम में बुधवार दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई जिससे धाम में ठंड बढ़ गई हैं। वहीं देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे तीर्थयात्रियों ने बर्फबारी के सुं्दर नजारे का आनंद लिया। धाम के पुजारी आशुतोष उनियाल ने बताया कि दोपहर बाद डेढ़ बजे से बर्फबारी हुई जिससे यहां ठंड बढ़ गई है। बावजूद इसके तीर्थयात्रियों के जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed