{"_id":"6ad5a22db2cb058f510b7a10","slug":"navratri-ashtami-navami-puja-kanya-pujan-at-homes-and-temples-cm-dhami-performs-kanya-pujan-dehradun-news-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: नवरात्र, अष्टमी-नवमी पर घर-घर पधारीं देवियां, पूजी गईं कन्याएं, चरण पखारकर लोगों ने लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: नवरात्र, अष्टमी-नवमी पर घर-घर पधारीं देवियां, पूजी गईं कन्याएं, चरण पखारकर लोगों ने लिया आशीर्वाद
Mon, 19 Oct 2026 10:24 AM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 19 Oct 2026 10:24 AM IST
सार
नवरात्र पर्व पर अष्टमी और नवमी के अवसर पर घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ कन्या पूजन किया गया। देहरादून के आराघर स्थित पंचायती मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन कराकर उनका पूजन किया।
विज्ञापन
घरों में कन्या पूजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नवरात्र पर्व के अवसर पर अष्टमी और नवमी तिथि पर घरों और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा करने के बाद कन्या पूजन किया। कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया गया और उन्हें भोजन कराया गया। इसके बाद लोगों ने कन्याओं से आशीर्वाद लिया और उन्हें उपहार व दक्षिणा भेंट की।
आराघर स्थित पंचायती मंदिर में भी अष्टमी-नवमी पूजन के बाद कन्या पूजन किया गया। यहां पहुंचे माता भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराया गया। मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा का स्मरण कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
आराघर स्थित पंचायती मंदिर में भी अष्टमी-नवमी पूजन के बाद कन्या पूजन किया गया। यहां पहुंचे माता भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराया गया। मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा का स्मरण कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड मौसम अपडेट: मानसून की विदाई के बाद सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड, 23 अक्तूबर से बदलाव के आसार
विज्ञापन
नवरात्र के दौरान कन्या पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता के अनुसार, इस परंपरा में कन्याओं को मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का प्रतीक मानकर उनकी पूजा की जाती है। अष्टमी और नवमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने घरों में कन्या पूजन कर नवरात्र व्रत का पारण भी करते हैं। मंदिरों में भी इस अवसर पर भक्तों की आवाजाही बनी रही।