उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। मैदानी इलाकों में जहां हल्के कोहरे की शुरुआत होने लगी है वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। बुधवार को बदरीनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। वहीं, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम की वादियां भी बर्फ से सराबोर हो गई हैं। उधर, कुमाऊं में दारमा घाटी भी बर्फ की सफेद चादर में लिपटी है।
चारधाम यात्रा 2021: बीते दिनों उत्तराखंड में अतिवृष्टि से दहशत में यात्री, रद्द कराई बुकिंग
बुधवार शाम बदरीनाथ में अचानक हुई बर्फबारी के बाद धाम में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। सुबह तक बदरीनाथ धाम में मौसम साफ था। लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और बर्फ पड़ने लगी। बर्फबारी के कारण यात्री भी ठंड से कांपने लगे। धाम में ठंड बढ़ने पर प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था करा दी है। धाम की चोटियां पहले ही बर्फ से ढक चुकी हैं। जिससे पूरे दिन शीतलहर चल रही है।