फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dr. Dhal Singh Bisen Takes Charge as Uttarakhand Governor New Governor Appointment Oath Ceremony Dehradun news

उत्तराखंड: प्रदेश के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

Mon, 19 Oct 2026 07:29 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 19 Oct 2026 07:29 AM IST
सार

मध्य प्रदेश की राजनीति में लंबा अनुभव रखने वाले डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के नए राज्यपाल के रूप में पदभार संभाल लिया है। चार बार विधायक और पूर्व केंद्रीय सांसद रहे डॉ. बिसेन की नियुक्ति के साथ प्रदेश को नया संवैधानिक प्रमुख मिला है।

विज्ञापन
Dr. Dhal Singh Bisen Takes Charge as Uttarakhand Governor New Governor Appointment Oath Ceremony Dehradun news
उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ ढाल सिंह बिसेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली है। लोक भवन में आयोजित समारोह में उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें शपथ दिलाई। इससे पहले मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राष्ट्रपति की ओर से जारी नियुक्ति अधिपत्र पढ़ा।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पिपरिया में 14 मई 1952 को जन्मे डॉ. ढाल सिंह बिसेन चिकित्सक और कृषक हैं। वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं और मध्य प्रदेश की राजनीति में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वह 1990 से 2008 के बीच चार बार मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार में वन, परिवहन एवं खनिज तथा स्कूल शिक्षा एवं जेल विभागों के कैबिनेट मंत्री के रूप में भी काम किया। मई 2019 में वह 17वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए।

विज्ञापन

उत्तराखंड पहुंचने पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया। एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...देहरादून: मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने के लिए जिलों में बनेंगी समितियां, डीएम होंगे जनपद स्तर पर अध्यक्ष

लोक भवन पहुंचने पर राज्यपाल का सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल केके शुक्ल, सचिव प्रोटोकॉल विनोद कुमार सुमन, मंडलायुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप, आईजी विम्मी सचदेवा रामन और अपर सचिव रीना जोशी सहित अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 अक्तूबर को डॉ. बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया था। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) का स्थान लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed