फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Allegations of fraud in the selection of Prime Minister's Housing Scheme

प्रधानमंत्री आवास योजना के चयन में फर्जीवाड़े का आरोप

Thu, 30 Dec 2021 06:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Allegations of fraud in the selection of Prime Minister's Housing Scheme
विकासखंड मोरी के नानई ग्राम पंचायत के ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना के चयन में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में भूख हड़ताल बैठे। इस दौरान चार घंटे के अंदर ही बीडीओ ने ग्रामीणों को दो दिन के अंदर मामले की जांच करने आश्वासन दिया, जिस पर ग्रामीणों ने हड़ताल स्थगित कर दी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नानई के ग्रामीण शूरवीर सिंह, निशा, पदमा, सरोज ने बताया कि वर्ष 2016-17 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनका चयन किया गया था। उस समय इसका स्थलीय निरीक्षण कर जीओ टैग भी कर दिया गया था। उसी आधार पर पात्र व्यक्तियों की सूची क्रमवार तैयार कर ग्राम विकास अधिकारी द्वारा स्वीकृति हेतु विकासखंड कार्यालय को भेज दी गई थी। आरोप है कि विकासखंड कार्यालय ने इस चयनित सूची को दरकिनार कर अपात्र लोगों को आवास आवंटन कर दिए। उन्होंने बताया कि वे सभी पात्र लोग आज भी कच्ची झोपड़ियों में ही निवास कर रहे हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने गत दिवस आवास आवंटन करने एवं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर तहसील कार्यालय में भूख हड़ताल शुरू की। लेकिन खंड विकास अधिकारी ने दो दिन के अंदर मामले की जांच का आश्वासन देने पर ग्रामीणों ने हड़ताल स्थगित कर दी। खंड विकास अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि सहायक विकासखंड अधिकारी को मामले की जांच करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed