{"_id":"6ae0b0fd5dce1a02b900df83","slug":"a-procession-of-sita-and-ram-was-taken-out-on-valmiki-jayanti-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-123023-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: वाल्मिकी जयंती पर निकाली गई सीता-राम की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: वाल्मिकी जयंती पर निकाली गई सीता-राम की शोभायात्रा
Tue, 27 Oct 2026 07:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 27 Oct 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
पुरोला। नगर पंचायत क्षेत्र में मंगलवार को वाल्मीकि जयंती के दूसरे दिन भगवान वाल्मिकी एवं सीता-राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने राम भजनों पर झूमते हुए पूरे नगर में उत्साह और श्रद्धा के साथ शोभायात्रा निकाली।
भगवान वाल्मीकि और राम दरबार की आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं और नगरवासियों का मन मोह लिया। मुख्य बाजार में व्यापारियों ने पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर झांकी का भव्य स्वागत किया। इससे पूर्व वाल्मिकी जयंती की पूर्व संध्या पर जल संस्थान कॉलोनी स्थित मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विजयपाल, सुभाष कुमार, निक्की, अमन, राजीव, अरुण, गुलाब, विक्रम, कमलेश, रंजीत, बलजीत, अशोक, अनीता, बबिता, सुधा, अंचल, पूजा, प्रियंका, लव, कुश, तन्नू आदि मौजूद रहे। संवाद