फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   After the natural disaster, now the terror of monkeys

Uttarkashi News: कुदरत की मार के बाद अब लंगूरों की दहशत

Sat, 28 Feb 2026 05:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 28 Feb 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
After the natural disaster, now the terror of monkeys
हर्षिल के सेब बागवानों को दोहरी मार, लंगूर कर रहे हैं सेब के बगान तबाह
विज्ञापन

उत्तरकाशी। हर्षिल घाटी में लंगूरों की दहशत बनी है। लंगूरों ने सेब के पेड़ों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे काश्तकारों को दोगुना नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि पहले मौसम की बेरुखी के कारण उत्पादन के नुकसान का डर सता रहा है वहीं अब बढ़ती लंगूरों की संख्या ने सेब बागवानों को चिंता में डाल दिया है।
स्थानीय निवासी खुशहाल सिंह नेगी, मनोज नेगी, दीपक राणा का कहना है कि इन दिनों लंगूरों की ओर से सेब के सभी पेड़ क्षतिग्रस्त किए जा रहे हैं। उनकी ओर से पूरे पेड़ की खाल निकालकर उसे बरबाद किया जा रहा है। साथ ही फलों का उत्पादन करने वाली टहनियों को छोटे-छाेटे आकार में तोड़कर उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस वर्ष उम्मीद अनुसार बारिश और बर्फबारी नहीं हुई है। साथ ही समय से पहले तापमान बढ़ने के कारण सेब के उत्पादन को अधिक नुकसान हो सकता है। स्थिति यह हो गई है कि गत वर्ष आपदा के कारण सेब का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं अब मौसम और उसके बाद लंगूरों की बढ़ती संख्या ने काश्तकारों को चिंतित कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार इस संबंध में वन विभाग और प्रशासन को सूचित किया गया कि लंगूरों को रोकने के लिए उचित योजना बनाई जाए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। अगर जल्द ही लंगूरों को रोकने के लिए ठोस योजना नहीं बनाई जाती है तो आंदोलन के लिए भी बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed