फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   गंगाघाटी के लोगों को ओबीसी का मिलेगा प्रमाणपत्र

गंगाघाटी के लोगों को ओबीसी का मिलेगा प्रमाणपत्र

Thu, 21 Nov 2013 05:42 AM IST
Uttar Kashi
Uttar Kashi Updated Thu, 21 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। आखिरकार गंगाघाटी के बाशिंदों को रवांल्टा समुदाय का मानते हुए उन्हें ओबीसी प्रमाणपत्र जारी करने का शासनादेश जारी हो ही गया। अब संपूर्ण भटवाड़ी तहसील, डुंडा के धनारी, गाजणा एवं बरसाली तथा चिन्यालीसौड़ की गमरी और बिष्ट पट्टी के निवासियों को ओबीसी प्रमाणपत्र जारी हो सकेंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2004 में जिले की रवांई घाटी तथा डुंडा-चिन्यालीसौड़ तहसील के कुछ हिस्सों को ओबीसी घोषित करने के बाद से ही गंगा घाटी में भी मांग शुरू हो गई थी। कोर्ट कचहरी और तमाम आंदोलनों के बाद 18 अक्तूबर 2013 को राज्य की कैबिनेट ने गंगा घाटी के बाशिंदों को ओबीसी घोषित करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी थी। इसके बाद से राज्य के विभिन्न हिस्सों में भी ओबीसी की मांग जोर पकड़ने लगी, जिससे गंगा घाटी का मामला अधर में लटकने के कयास लगाए जा रहे थे। आखिरकार 19 नवंबर को प्रमुख सचिव एस राजू ने शासनादेश जारी करते हुए उत्तरकाशी की गंगा घाटी के क्षेत्रों के बाशिंदों को ओबीसी प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश दे दिए हैं। शासनादेश के अनुसार राजस्व अधिकारियों की जांच में रवांल्टा जौनपुरी समुदाय के चिह्निकरण के लक्षण और संकेत पाए जाने पर ही प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


इंसेट
कोट........
गंगा घाटी की जनता के लंबे संघर्षों के बाद यह मांग पूरी हुई है। इससे निश्चित ही इस सीमांत क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा। - सूरतराम नौटियाल, पूर्व उपाध्यक्ष चार धाम विकास परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट........
कांग्रेस ने क्षेत्र की जनता से वायदा किया था और इसे पूरा भी किया। 18 अक्तूबर को कैबिनेट में पास करने के एक माह बाद ही शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। इसके लिए क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और उनके पुत्र साकेत बहुगुणा की आभारी है।
विजयपाल सजवाण, गंगोत्री विधायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed