फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौत, एक घायल

सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौत, एक घायल

Thu, 21 Nov 2013 05:42 AM IST
Uttar Kashi
Uttar Kashi Updated Thu, 21 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। देवीधार-धनारी मोटर मार्ग पर उदालका बैंड के पास मारुति कार दुर्घटनाग्रस्त होने से कांग्रेस नेता वीरेंद्र भट्ट की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। मंगलवार देर रात धनारी से उत्तरकाशी की ओर आ रही मारुति कार उदालका बैंड पर अनियंत्रित होकर नीचे सड़क पर जा गिरी। इससे कार में सवार कांग्रेस नेता लदाड़ी के पूर्व प्रधान वीरेंद्र प्रसाद भट्ट (48 वर्ष) पुत्र देवी प्रसाद भट्ट की मौके पर मौत हो गई, जबकि जोशियाड़ा निवासी चिरंजीलाल नेगी गंभीर घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम डुंडा और डुंडा चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को 108 आपात चिकित्सा वाहन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed