फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   जिला पंचायत की 16 और ब्लाक प्रमुख की 4 सीटें आरक्षित

जिला पंचायत की 16 और ब्लाक प्रमुख की 4 सीटें आरक्षित

Thu, 21 Nov 2013 05:42 AM IST
Uttar Kashi
Uttar Kashi Updated Thu, 21 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिला प्रशासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण का निर्धारण कर दिया है। 23 जिला पंचायत सदस्य पदों में से 16 पद आरक्षित किए गए हैं। जबकि भटवाड़ी एवं डुंडा ब्लाक प्रमुख पद को छोड़ शेष चारों ब्लाकों के प्रमुख पद आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट डा. पंकज पांडेय ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य नाल्ड़कठूड़, बाड़ाहाट, बाड़ागड्डी, बरसाली, डुंडा, गाजणा एवं दिचली सीट सामान्य महिला आरक्षित की गई है, जबकि भंडारस्यूं व पौंटी सीट ओबीसी महिला तथा बणगांव, मोरगी एवं जखोल अनुसूचित जाति महिला आरक्षित की गई है। इसके अलावा गमरी, डामटा व आराकोट को अनुसूचित जाति तथा नौगांव को ओबीसी आरक्षित किया गया है। टकनौर, धनारी, कुथनौर, डख्याटगांव, हुड़ोली, सुकडाला और मोरी नैटवाड़ सीट अनारक्षित रखी गई है। इसी तरह ब्लाक प्रमुख चिन्यालीसौड़ सीट ओबीसी महिला, नौगांव ओबीसी, पुरोला महिला एवं मोरी सीट को अनुसूचित जाति महिला आरक्षित किया गया है। आरक्षण के इन प्रस्तावों के प्रकाशन के बाद जिला मजिस्ट्रेट ने 23 नवंबर तक आपत्तियां मांगी हैं। 25 से 27 नवंबर तक आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद 28 को इसकी अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed