{"_id":"17-70432","slug":"Uttar-Kashi-70432-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"उगते सूरज को अर्घ्य देकर तोड़ा व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उगते सूरज को अर्घ्य देकर तोड़ा व्रत
Uttar Kashi
Updated Sun, 10 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। काशीनगरी में भी पूर्वांचली एवं भोजपुरी समुदाय के लोगों ने छठ पर्व धूमधाम से मनाया। तीन दिनों से अपने बच्चों एवं परिवार की खुशहाली के लिए व्रत कर रही महिलाओं ने शनिवार की सुबह उगते सूरज को अर्घ्य चढ़ाकर व्रत तोड़ा।
तीन दिनों से ज्ञानसू में चल रही छठ पूजा के अंतिम दिन शनिवार को महिलाओं ने भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर अर्घ्य चढ़ाया। इस दौरान उन्होंने भगवान सूर्य से परिवार की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। निसंतान महिलाओं ने संतान प्राप्ति की प्रार्थना की। पूजा स्थल पर पहुंचे गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने सभी लोगों को छठ पूजा की बधाई दी। इस मौके पर उदय शर्मा, धारा पटेल, रमेश कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में पूर्वांचल समुदाय के लोग मौजूद थे।