फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   युवक के साथ लापता युवती बरामद

युवक के साथ लापता युवती बरामद

Sun, 10 Nov 2013 05:42 AM IST
Uttar Kashi
Uttar Kashi Updated Sun, 10 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
बड़कोट(उत्तरकाशी)। बीस दिनों से लापता चल रही युवती को पुलिस ने नौगांव के पास राजगढ़ी मोटर मार्ग से बरामद किया। युवती को बहला फुसला कर ले गए डेल्डा गांव के कुलदीप लाल को गिरफ्तार कर लिया गया। युवती के बयान और उसके पिता की तहरीर पर युवक के विरुद्ध अपहरण, बलात्कार तथा जान से मारने की धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नौगांव प्रखंड के 20 वर्षीय युवती 20 अक्तूबर से लापता थी। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को पता चला कि डेल्डा गांव निवासी कुलदीप लाल उसे बहला फुसला कर भगा ले गया है। इस पर परिजनों ने उसके विरुद्ध पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह पुलिस ने राजगढ़ी मोटर मार्ग पर नौगांव के पास युवक एवं युवती को देहरादून जाते समय पकड़ लिया। युवती ने बताया कि विरोध करने पर युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। लड़की ने शारीरिक शोषण का आरोप भी लगाया। एसआई ठाकुर सिंह रावत ने बताया कि पिता की तहरीर एवं लड़की के बयान के आधार पर आरोपी युवक के विरुद्ध भादंसं की धारा 363, 366 एवं 376 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed