{"_id":"17-55372","slug":"Uttar-Kashi-55372-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक खेल प्रतियोगिता में कला संकाय अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक खेल प्रतियोगिता में कला संकाय अव्वल
Uttar Kashi
Updated Sun, 23 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। दो दिनों तक चली राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में कला संकाय अव्वल रहा। व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर अनुज, जितेंद्र, ममता रावत, कंचन और शबाना चैंपियन बने।
दूसरे दिन हुई छात्रों की फर्राटा दौड़ में जितेंद्र प्रथम, त्रेपन द्वितीय और नवीन तृतीय रहे। छात्राओं में शबाना पहले, लक्ष्मी दूसरे और रजनी तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में नवीन और कंचन ने बाजी मारी। ऊंची कूद के छात्र वर्ग में त्रेपन दास तथा छात्राओं में शबाना प्रथम रहे। प्राध्यापक एवं कर्मचारी वर्ग की प्रतियोगिताओं में डा.सुमिता श्रीवास्तव, डा.रेखा नौटियाल, डा.आरपी बडोनी और शार्दुल सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टीम प्रदर्शन के आधार पर कला संकाय 189 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा। विज्ञान संकाय दूसरे तथा वाणिज्य संकाय तीसरे स्थान पर रहे।
समापन मौके पर प्राचार्य प्रो.केएल मालगुड़ी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को जीवन में खेल स्पर्द्धाओं के महत्व के बारे में बताया। संचालन शिवरतन सिंह रावत ने किया। आयोजन में डा.डीएस नेगी, डा.आरपी सिंह, डा.आरएस रावत, डा.डीसी गोस्वामी, डी.सीसी ढौंडियाल, डा.एम शर्मा ने विशेष सहयोग दिया।