{"_id":"6ace1549fe6cc47e1c0f0a12","slug":"manjeet-and-ayushi-topped-the-yoga-competition-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-122749-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: योग प्रतियोगिता में मंजीत और आयुषी रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: योग प्रतियोगिता में मंजीत और आयुषी रही अव्वल
Tue, 13 Oct 2026 04:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 13 Oct 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो सहित
चिन्यालीसौड़। राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में योग प्रतियोगिता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को योग के प्रति जागरूक करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे के दुष्प्रभाव के बारे में युवाओं को जागरूक करना था।
योग प्रतियोगिता के बालक वर्ग में बीए तृतीय सेमेस्टर के मंजीत पाल ने प्रथम, मयंक चौहान ने द्वितीय व अरुण रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में बीए पंचम सेमेस्टर की आयुषी राणा प्रथम, बीएससी पंचम सेमेस्टर की साक्षी द्वितीय व बीएससी तृतीय सेमेस्टर की अनामिका तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल रहे। कार्यक्रम संयोजन योग प्रशिक्षक राजेश राणा एवं एंटी ड्रग्स सेल प्रभारी डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल ने किया।
इस मौके पर डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और उनकी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने में योग एवं प्राणायाम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। आयोजन में डॉ. सुगन्धा वर्मा एवं डॉ. बृजेश चौहान भी रहे।