{"_id":"6ace18bec97f55de7602b3e3","slug":"potholes-on-the-way-to-manikarnika-ghat-have-increased-difficulties-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-122756-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: मणिकर्णिका घाट के रास्ते पर गड्ढों ने बढ़ाई मुश्किलें\nस्थानीय लोगों ने की मरम्मत की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: मणिकर्णिका घाट के रास्ते पर गड्ढों ने बढ़ाई मुश्किलें स्थानीय लोगों ने की मरम्मत की मांग
Tue, 13 Oct 2026 05:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 13 Oct 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
फोटो सहित
उत्तरकाशी।
मणिकर्णिका घाट तक जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं इससे स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गंगोत्री धाम की यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालु बड़ी संख्या में मां गंगा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए यहां पहुंचते हैं, ऐसे में खराब रास्ते के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने नगर पालिका से मार्ग को मरम्मत कराने के साथ ही घाट पर अन्य सुविधाएं दुरुस्त करने की मांग की है।
जिला व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय प्रकाश बडोला ने बताया कि मणिकर्णिका घाट पर प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचते हैं। गड्ढों की वजह से लोगों के पैर मुड़ने और चोटिल होने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा आसपास के गांवों से देवडोलियों के साथ सैकड़ों ग्रामीण गंगा स्नान के लिए भी घाट पर पहुंचते हैं। बावजूद इसके रास्ते की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस समस्या के बारे में नगर पालिका को मौखिक रूप से कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। इस मौके पर रमेश मिश्रा, विनय पंवार, सोवेंद्र सिंह कलूड़ा, धीरज जोशी, डॉ. अनिल जोशी आदि ने जल्द मार्ग को सही करने की मांग की है। नगरपालिका ईओ शालिनी चित्राण का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। अधिकारियों से जानकारी लेकर बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा।