फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The episodes involving Shurpanakha, Maricha, and Ravana at Panchavati were enacted with great emotional depth.

Uttarkashi News: पंचवटी में शूर्पणखा, मारीच-रावण प्रसंगों का हुआ भावपूर्ण मंचन

Tue, 13 Oct 2026 05:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 13 Oct 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
The episodes involving Shurpanakha, Maricha, and Ravana at Panchavati were enacted with great emotional depth.
फोटो सहित
विज्ञापन

उत्तरकाशी। आदर्श रामलीला समिति की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला की नौवें रात्रि में पंचवटी प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने शूर्पणखा प्रसंग, खर-दूषण वध और मारीच-रावण के दृश्यों को जीवंत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से शूर्पणखा के प्रसंग ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। मंच पर समिति की ओर से गंगा डोगरा को उनके अविस्मरणीय योगदान के लिए उत्तरकाशी गौरव नारी शक्ति वंदन सम्मान से सम्मानित किया गया।

सोमवार रात आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दायित्वधारी प्रताप पंवार ने किया। उन्होंने आदर्श रामलीला समिति की ओर से धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष डॉ. जयेंद्र सिंह पंवार, भूपेश कुड़ियाल, शांति प्रसाद भट्ट, अरविंद सिंह राणा, रमेश चौहान, जयप्रकाश भट्ट, महेंद्र सिंह पंवार, चतर सिंह, अखिलेश उनियाल, सुमन राणा और विनोद नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article