{"_id":"5cf54930bdec22073f3f2c1d","slug":"15595789241-utter-kashi-news96","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व विभाग ने रुकवाया अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व विभाग ने रुकवाया अवैध खनन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांव (उत्तरकाशी)। यमुनोत्री हाईवे पर कार्य कर रही निर्माण कंपनी की ओर से भाटिया मोटर मार्ग के किनारे ब्लास्टिंग कर अवैध तरीके से पत्थर निकालने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर राजस्व विभाग ने अवैध तरीके से निकाले पत्थर जब्त कर ब्लास्टिंग बंद करा दिया है। साथ ही कंपनी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी है।
एटकॉन कंस्ट्रक्शन कंपनी भाटिया मोटर मार्ग से सटी राजस्व भूमि पर अवैध तरीके से ब्लास्टिंग कर पत्थरों का खनन कर रही थी, जिसका प्रयोग यमुनोत्री हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य में किया जा रहा था। बीती रविवार शाम को भी कंपनी के कर्मचारी लगातार ब्लास्टिंग कर पत्थर निकालते रहे, जिससे भाटिया व तुनालका गांव के ग्रामीण घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। इस बीच कुछ ग्रामीणों की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ब्लास्टिंग बंद करा दी, जिसके बाद उन्होंने पूरे क्षेत्र की फोटोग्राफी कर खुदाई में निकाले गए पत्थरों को जब्त कर लिया। इस दौरान उन्होंने कंपनी के अधिकारियों को दोबारा ब्लास्टिंग नहीं करने की भी हिदायत दी। तुनालका क्षेत्र की राजस्व उप निरीक्षक सपना ने बताया कि यमुनोत्री हाईवे पर काम कर रही निर्माण कंपनी द्वारा भाटिया रोड के किनारे अवैध तरीके से ब्लास्टिंग कर पत्थर निकाले जा रहे थे, जिसे बंद कराकर पत्थरों को जब्त कर लिया गया है। कंपनी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई करने के लिए प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। एनएच के ईई नवनीत पांडे ने बताया कि सड़क निर्माण में लगी कंपनी अवैध तरीके से ब्लास्टिंग कर पत्थर निकालने की शिकायत मिली है। काम रुकवा दिया है।