फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   यमुनोत्री धाम के हालातों पर चार धाम विकास परिषद् के उपाध्यक्ष ने जताई चिंता

यमुनोत्री धाम के हालातों पर चार धाम विकास परिषद् के उपाध्यक्ष ने जताई चिंता

Fri, 26 Apr 2019 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम के हालातों पर चार धाम विकास परिषद् के उपाध्यक्ष ने जताई चिंता
बड़कोट। आगामी 7 तारीख से आरंभ हो रही यात्रा की तैयारियों के बीच शुक्रवार को चार धाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष शिवप्रसाद ममगाईं ने यमुनोत्री क्षेत्र का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर चिंता जाहिर करते हुए शासन स्तर पर वार्ता करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को चार धाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष ने जानकीचट्टी सहित यमुनोत्री धाम के सभी प्रमुख पड़ावों का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने खरसाली गांव पहुंचकर यमुनोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारियों व तीर्थपुरोहितों से भी मुलाकात की, जिसमें पुरोहितों ने धाम सहित पूरे यात्रा रूट पर व्याप्त अव्यवस्थाओं की जानकारी देकर सुधार की मांग की। स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए शिव प्रसाद ममगाईं ने जल्द समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा धाम की स्थितियों को लेकर आला अधिकारियों को भ्रामक जानकारी दी जाती हैं। जिस कारण शासन स्तर से उचित कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि आपदाग्रस्त यमुनोत्री धाम, ओजरी-डबरकोट स्लाइड जोन, जानकीचट्टी में खस्ताहाल पड़े स्नान घाट व जगह-जगह फैली गंदगी को देखकर तीर्थयात्रियों में गलत संदेश जाएगा। जो चारधाम यात्रा व स्थानीय ग्रामीणों के लिए चिंताजनक है। हालांकि इस संबंध में वह मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव से मुलाकात कर शीघ्र समस्याओं का निस्तारण कराने की अपील करेंगे। ताकि यात्रा शुरू होने से पूर्व व्यवस्थाओं को चाकचौबंद किया जा सके। इस बीच उन्होंने खरसाली स्थित यमुना मंदिर व शनि मंदिर के भी दर्शन किए। मौके पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जगमोहन उनियाल, पंच पंडा समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश उनियाल, कृत्तेश्वर उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल, रामप्रसाद बिजल्वाण, जय प्रकाश उनियाल, रणवीर राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed