Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Bike and cow collide on the Chinyalisaur All-Weather Bypass

Uttarkashi News: चिन्यालीसौड़ ऑलवेदर बाईपास पर बाइक और गाय की टक्कर

Thu, 05 Nov 2026 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 05 Nov 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Bike and cow collide on the Chinyalisaur All-Weather Bypass
- बाइक सवार दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया रेफर; गाय की मौत लावारिस पशुओं के प्रबंधन की उठी मांग।
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़। बुधवार देर शाम चिन्यालीसौड़ ऑलवेदर बाईपास पर एक बाइक की लावारिस गाय से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार आयुष नौटियाल (22) और पीछे बैठी शीतल (21) गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, बयाड़ गांव निवासी गणेश नौटियाल के पुत्र आयुष नौटियाल और तुल्याड़ा निवासी बृज नौटियाल की पुत्री शीतल बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक सामने आई गाय से उनकी बाइक टकरा गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी चिन्यालीसौड़ तस्लीम आरिफ खान ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों घायलों को हायर सेंटर भेजा गया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर घूम रहे लावारिस पशुओं के उचित प्रबंधन की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed