{"_id":"5cbf4032bdec221456013ca8","slug":"15560377505-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों ने स्कूल में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों ने स्कूल में जड़ा ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांव (उत्तरकाशी)। एक ओर तो शिक्षा विभाग सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है, वहीं दूसरी ओर ब्लाक मुख्यालय से महज 35 किमी दूर स्थित प्राथमिक विद्यालय ढुइंक में दाखिला पाए 24 विद्यार्थी अध्यापकों की लापरवाही की मार झेल रहे हैं। शिक्षक नदारद रहने से यह स्कूल बीते 19 अप्रैल से बंद है। इससे गुस्साए अभिभावकों ने सोमवार को विद्यालय में ताले जड़ दिए।
प्राथमिक विद्यालय ढुइंक में 24 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनकी शिक्षा दीक्षा के लिए यहां दो शिक्षक तैनात हैं। बीते 19 अप्रैल से दोनों शिक्षकों के नदारद रहने से विद्यालय में पठन पाठन ठप पड़ा है। बच्चे स्कूल पहुंचते हैं और भोजन माता उन्हें मध्याह्न भोजन कराकर घर लौटा देती है। इन हालात में अपने बच्चों का भविष्य चौपट होता देख अभिभावकों ने ग्राम प्रधान को साथ लेकर सोमवार को विद्यालय में ताला जड़ दिया। मामला तूल पकड़ने पर मंगलवार को शिक्षक विद्यालय पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने ताला खोलने से इंकार कर दिया। ऐसे में विद्यालय में मध्याह्न भोजन भी नहीं बना और जो बच्चे पहुंचे उन्हें बरामदे में बैठाकर पढ़ाना पड़ा।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्कूल तैनात शिक्षक बारी लगाकर ड्यूटी करने आते हैं। स्कूल खोलने एवं बंद करने का कोई समय निर्धारित नहीं है। कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई सुध नहीं ले रहा है, जिससे विद्यालय में शिक्षा का स्तर निरंतर गिरता जा रहा है और बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है। ग्राम प्रधान सोबत सिंह, रणवीर सिंह, चैन सिंह, शूरवीर सिंह, जबर सिंह, राम सिंह, सुमन सिंह, दिनेश आदि अभिभावकों ने कहा कि जब तक शिक्षा विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर इस संबंध में ठोस कार्रवाई का आश्वासन नहीं देता, वे ताला नहीं खोलेंगे। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी आरबी सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस मामले की जांच कराकर लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।