फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   जोशियाड़ा ज्ञानसू क्षेत्र में रोजाना जाम के झाम से त्रस्त है आम जनता

जोशियाड़ा ज्ञानसू क्षेत्र में रोजाना जाम के झाम से त्रस्त है आम जनता

Tue, 23 Apr 2019 10:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
जोशियाड़ा ज्ञानसू क्षेत्र में रोजाना जाम के झाम से त्रस्त है आम जनता
उत्तरकाशी। बढ़ती आबादी के दबाव में जिला मुख्यालय और इससे सटे इलाकों में अतिक्रमण से जाम के झाम से लोग परेशान हैं। वाहनों की बढ़ती संख्या के लिहाज से अपर्याप्त सड़कें और पार्किंग के अभाव में जोशियाड़ा एवं ज्ञानसू क्षेत्र में रोजाना घंटों जाम लग रहा है। सुव्यवस्थित यातायात इंतजामों के अभाव में आने वाले यात्रा सीजन में यह समस्या भयावह होने की आशंका है।
विज्ञापन

तेजी से विस्तार लेते शहर में निकटवर्ती जोशियाड़ा, तिलोथ आदि क्षेत्रों को भी पालिका में शामिल तो किया गया, लेकिन व्यवस्थाओं में कोई इजाफा नहीं हुआ है। बढ़ते अतिक्रमण के चलते न सिर्फ शहर की आंतरिक सड़कें, बल्कि नगर के मध्य से गुजर रहा गंगोत्री हाईवे भी बेहद संकरा हो गया है। नगर में वाहनों की बढ़ती संख्या के लिहाज से सड़कों की चौड़ाई अपर्याप्त है। साथ ही पार्किंग के अभाव में सड़क किनारे वाहन खड़े करने की प्रवृत्ति या मजबूरी से भी यातायात प्रभावित हो रहा है। यही कारण है कि ज्ञानसू और जोशियाड़ा क्षेत्र में रोजाना घंटों जाम लग रहा है।
विज्ञापन

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र मटूड़ा, ज्ञानसू निवासी मुकेश रावत, रणजोर राणा, जोशियाड़ा निवासी उत्तम सिंह गुसाईं, पुलम सिंह आदि का कहना है कि जाम का सबसे बड़ा कारण सड़क किनारे वाहन खड़े करना और दुकानों का सामान सड़क तक सजाना है। उन्होंने कहा कि जाम लगने पर ट्रैफिक पुलिस भी कहीं नजर नहीं आती। जिस कारण घंटों तक जाम में फंसने से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही राहगीरों एवं स्कूली बच्चों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से नगर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा पार्किंग बनाकर सड़क किनारे वाहन खड़े करने की व्यवस्था खत्म करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed