फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   उतरकाशी क्रिकेट एसोसिएशन ने जीता खिताब

उतरकाशी क्रिकेट एसोसिएशन ने जीता खिताब

Sat, 06 Apr 2019 09:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
उतरकाशी क्रिकेट एसोसिएशन ने जीता खिताब
उत्तरकाशी। मनेरा स्टेडियम में चल रहे उत्तरकाशी क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में उत्तरकाशी क्रिकेट एसोसिएशन (यूसीए) की टीम ने खिताब जीता। फाइनल मुकाबले में ऑल राउंड प्रदर्शन करने वाले हकीमुद्दीन खान मैन ऑफ द मैच व पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले इशाग्र जगूड़ी मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए।
विज्ञापन

जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से मनेरा स्टेडियम में उत्तरकाशी क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न हिस्सों से पहुंची 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए यूसीए और कंडार क्रिकेट क्लब गंगोरी की टीम ने फाइनल में जगह बनायी। शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूसीए की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में हकीमुद्दीन के 48 रनों की मदद से कुल 198 रन बनाए। गंगोरी की ओर से आयुष ने चार विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए गंगोरी की टीम 27वें ओवर में 108 रनों पर ऑल आउट हो गई। गंगोरी की ओर से अभिषेक ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। जबकि यूसीए के हकीमुद्दीन, मनीष राणा और शेषनाथ शर्मा ने 3-3 विकेट लिए। जिला उपक्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत एवं निधि बिंजोला ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जावेद खान ने बताया कि लीग टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जनपद की टीम का चयन किया जाएगा। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय भट्ट, सचिव दिनेश मेहरा, सुनील मंद्रवाल, वीरेंद्र राणा, विनोद देशबंधु, आशीष, जयवीर, अरविंद, अजय गुसाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed