फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

Sat, 06 Apr 2019 09:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
पुरोला(उत्तरकाशी)। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मोरी में रोड शो एवं जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव कोई क्षेत्रीय चुनाव नहीं बल्कि राष्ट्र का चुनाव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपनी पहचान बनायी है।
विज्ञापन

मोरी खेल मैदान में आयोजित जन सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का चहुंमुखी विकास किया है। उत्तराखंड के विकास पर उनका विशेष ध्यान है। लगभग 70-80 हजार करोड़ रुपये उन्होंने अब तक उत्तराखंड राज्य को दिए हैं। देश में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं किसानों के हित के लिए अनेकों कार्य किए गए। पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश जुवांठा, रमेश चौहान, जगवीर भंडारी, दुर्गेश लाल, राजेंद्र गैरोला, बहादुर सिंह, उपेंद्र असवाल, राजपाल पंवार, वचन पंवार, कृपाल राणा, बृजमोहन आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुरोला से जगमोहन पोखरियाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed