फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   उतराखंड वीर जवानों की भूमि : मुख्यमंत्री

उतराखंड वीर जवानों की भूमि : मुख्यमंत्री

Wed, 03 Apr 2019 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
उतराखंड वीर जवानों की भूमि : मुख्यमंत्री
उत्तरकाशी। रामलीला मैदान में आयोजित भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए राइफलमैन जसवंत सिंह का उदाहरण देते हुए उत्तराखंड को वीर जवानों की भूमि बताया। उन्होंने लोगों से देश की सेना को मजबूत करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाने की अपील की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस एवं विपक्षी नेताओं द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे जाने को सेना और उत्तराखंड का अपमान बताया। सीएम ने कहा कि कांग्रेस राज में सरकारी योजनाओं का जो पैसा भ्रष्ट लोगों की जेब में जाता था, उसे हमने भ्रष्टाचार खत्म कर विकास योजनाओं में लगाया। सभा को संबोधित करते हुए टिहरी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह ने जनता से केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। जनसभा को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, गंगोत्री विधायक गोपाल रावत, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, पूर्व विधायक महावीर रांगड़, मालचंद, जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, रमेश चौहान, चंदन पंवार, नारायण सिंह चौहान, संदीप राणा आदि ने संबोधित किया। मंच संचालन कर रहे भाजपा के जिला महामंत्री हरीश डंगवाल द्वारा मुख्य वक्ता अमित शाह को संबोधन के लिए आमंत्रित करते हुए उन्हें देश की राजनीति के चाणक्य और गोली का जवाब गोली से देने की संस्कृति के प्रबल समर्थक बताए जाने पर स्वयं अमित शाह भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सके।
विज्ञापन


आधा घंटे के भाषण में अमित शाह ने छुए हर मुद्दे
उत्तरकाशी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह निर्धारित समय से करीब एक घंटा विलंब से 12:05 बजे हेलीकॉप्टर से मातली हेलीपैड पहुंचे। यहां से वे दोपहर 12.15 बजे सीएम त्रिवेंद्र रावत एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल के साथ कार से उत्तरकाशी के लिए रवाना हुए और 12.30 बजे जनसभा स्थल रामलीला मैदान पहुंचे। यहां उन्होंने अपने आधा घंटे के भाषण में पार्टी की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों के साथ ही हिंदू संस्कृति, देवभूमि उत्तराखंड के महात्म्य, राष्ट्रीय सुरक्षा, भ्रष्टाचार, विकास, पलायन आदि तमाम मुद्दों को छुआ। उन्होंने सभी मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी और विशेषकर राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने राहुल गांधी को राहुल बाबा नाम से संबोधित किया। संबोधन की शुरूआत में मंच पर बैठे चंद नेताओं के नाम के अलावा चिलचिलाती धूप में पंडाल के बाहर तक खड़े प्यारे भाइयों, बहनों, माताओं और मेरे जिगर के टुकड़े जैसे युवा मित्रों कह कर अमित शाह ने जनसभा मैदान में मौजूद सभी लोगों को स्वयं से जोड़ने का प्रयास किया। भाषण के दौरान विभिन्न मुद्दों पर सीधे सवाल कर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की शैली में जनता से सीधा संवाद भी स्थापित किया। हिंदू धर्म के अनुसार मरने से पहले मुंह में गंगाजल की दो बूंदे डालने की सनातन इच्छा का उल्लेख करते हुए उन्होंने गंगा की महत्ता बताई। अपने भाषण में उन्होंने टिहरी सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी का नाम सिर्फ एक बार लिया। अमित शाह की जनसभा में करीब पांच हजार लोगों की भीड़ जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र समर्थकों संग भाजपा में हुए शामिल
उत्तरकाशी। पूर्व पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पहुंचने से पहले उन्होंने मातली पहुंचकर सीएम त्रिवेंद्र रावत के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता नेमचंद चंदोक मौजूद रहे। चौहान वर्ष 2009-14 तक पालिका उत्तरकाशी के अध्यक्ष रहे। उन्होंने वर्ष 2017 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा। हाल ही में हुए पालिका चुनाव में वे अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी से कम अंतर से पराजित हुए थे। लंबे समय से उनके भाजपा में जाने के कयास लगाए जा रहे थे। बुधवार को सीएम के समक्ष बाकायदा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद चौहान ने कहा कि भाजपा की नीतियों और पीएम नरेंद्र मोदी के विजन से प्रभावित होकर वे भाजपा में शामिल हुए हैं। अब वे क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे। एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ केंद्र में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed