फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   ग्रामीणों ने सीखे राहत बचाव कार्यों के गुर

ग्रामीणों ने सीखे राहत बचाव कार्यों के गुर

Thu, 28 Mar 2019 09:23 PM IST
Vijay Lakshmi विजय लक्ष्मी
Updated Thu, 28 Mar 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सीखे राहत बचाव कार्यों के गुर
disaster management - फोटो : amarujala
पुरोला (उत्तरकाशी)। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत धेवरा गांव में आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में ग्रामीणों को राहत बचाव कार्यों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

धेवरा गांव स्थित पंचायत चौक में आयोजित कार्यशाला में जाड़ी संस्था के सदस्यों ने ग्रामीणों को दैवीय एवं मानव जनित आपदाओं की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर राजमणी ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में भूकंप, बाढ़, भूस्खलन, जंगलों की आग आदि आपदाओं के कारण हर साल भारी तबाही मचती है। ग्रामीणों को प्रयोगिक ज्ञान देने के लिए गांव के नजदीक ही प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाया, जिसमें ग्रामीणों को स्ट्रेचर बनाने व प्राथमिक चिकित्सा के साथ ही रैपलिंग, रीवर क्रॉसिंग, रॉक क्लाइंबिंग आदि की ट्रेनिंग दी। मास्टर ट्रेनर गंगा बहुगुणा ने गांव के युवक युवतियों को एडवेंचर कोर्स का विशेष प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान द्वारा एडवेंचर कोर्स संचालित किए जाते हैं। अतिरिक्त आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व एसडीआरएफ द्वारा भी समय-समय पर कई ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाए जाते हैं, जहां से जाड़ी संस्था के स्वयं सेवियों ने भी प्रशिक्षण लिया है। साथ ही पर्वतारोहण व ट्रैकिंग के क्षेत्र में स्वरोजगार करके अपनी आर्थिकी भी मजबूत कर सकते हैं। गांव की अनीता देवी, रामेश्वरी देवी का कहना है कि ग्रामीण महिलाओं को चारापत्ती आदि कार्यों के लिए रोजाना जंगलों व दुर्गम क्षेत्रों में जाना पड़ता है। जहां कई बार पहाड़ी से गिरने, नदी में पैैर फिसलने, जंगली जानवरों के हमले आदि घटनाओं के कारण वह घायल हो जाती हैं। ऐसे में राहत बचाव कार्य का प्रशिक्षण मिलने से महिलाओं को आपात स्थितियों से निपटने का साहस मिलेगा। इस मौके पर बिंदेश्वरी देवी, सुनैना देवी, दक्षिणा देवी, जमनेश्वरी देवी, भरोसी देवी, यशोमति देवी, निशा, वर्षा, नीलांबर प्रसाद, मनीष, प्रकाश बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed