{"_id":"5c45f5e3bdec2273792f362c","slug":"154808892512-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ मेले में उमड़ी खरीदारों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ मेले में उमड़ी खरीदारों की भीड़
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पौराणिक माघ मेला ‘बाड़ाहाट कु थौलु’ का सोमवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। इस दौरान मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने व खरीदारी करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।
रामलीला मैदान में बीते आठ दिन तक चले माघ मेले के अंतिम दिन कवाटा दशगी क्षेत्र के कलाकारों ने कमलव्यूह का मंचन किया। इसके बाद गढ़वाली एवं भोटिया समुदाय के पारंपरिक पहनावे पर आधारित फैशन शो का आयोजन किया गया, जिसमें पारंपरिक परिधान से सुसज्जित महिलाओं ने लोक संस्कृति की अनूठी झलक पेश की। जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा ने कहा कि तमाम अड़चनों के बावजूद जिला पंचायत ने मेले का सफलता पूर्वक आयोजन किया है। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, नत्थी लाल शाह सहित जिला पंचायत सदस्य कुलदीप बिष्ट, मंगला राणा, पवन नौटियाल, हर्ष अग्निहोत्री, प्रकाश देवनाटा आदि मौजूद रहे।
खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
माघ मेले के तहत कीर्ति इंटर कालेज में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें अंडर-14 की जलेबी दौड़ एवं तीन टांग दौड़ प्रतियोगिताओं में हिमांशु व आराधना रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-12 की तीन टांग दौड़ में रोहित कुमार व प्रतिभा तथा अंडर-12 जलेबी दौड़ में दीपू व दीवांशी ने बाजी मारी। वहीं गोला फेंक में अनुज व लंबी कूद में आर्यन सिंह व पल्लवी रावत विजयी रहे। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों की 100 मीटर दौड़ में हकीमुद्दीन व कुर्सी दौड़ में कीर्ति रावत ने जीत दर्ज की। महिलाओं की रस्साकसी में मंगला राणा की टीम विजयी रही। बैडमिंटन के पुरुष युगल वर्ग में डीएस नेगी व विजय प्रताप भंडारी तथा मिक्स डबल वर्ग में शुभम भंडारी व नीलम की जोड़ी ने जीत हासिल की। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में उत्तराखंड पुलिस ए टीम तथा महिला वर्ग में मनेरा स्टेडियम की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस मौके पर खेल समिति के संयोजक उमेश प्रसाद बहुगुणा मौजूद रहे।