{"_id":"6aedda2c37b628f4e805d31e","slug":"mori-bazaar-to-be-closed-from-november-10-if-a-permanent-dumping-zone-is-not-created-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-123207-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: स्थायी डंपिंग जोन नहीं बना तो 10 नवंबर से मोरी बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: स्थायी डंपिंग जोन नहीं बना तो 10 नवंबर से मोरी बाजार बंद
विज्ञापन
पुरोला। मोरी बाजार में लंबे समय से बनी कूड़ा निस्तारण की समस्या अब आंदोलन का रूप लेने जा रही है। स्थायी डंपिंग जोन निर्धारित नहीं होने से नाराज नगर उद्योग व्यापार मंडल मोरी ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 10 नवंबर से संपूर्ण बाजार बंद करने की चेतावनी दी है। व्यापारियों ने दो से तीन दिनों के भीतर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष ममतेश नेगी के नेतृत्व में व्यापारियों ने तहसीलदार मोरी सरदार सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपकर बाजार में सफाई व्यवस्था सुधारने और स्थायी कूड़ा संग्रहण स्थल निर्धारित करने की मांग उठाई। व्यापारियों का कहना है कि मोरी बाजार में प्रतिदिन भारी मात्रा में कूड़ा निकलता है, लेकिन उसके निस्तारण के लिए आज तक कोई स्थायी व्यवस्था नहीं बनाई गई है।
इससे बाजार की स्वच्छता प्रभावित हो रही है और दुकानदारों के साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। व्यापार मंडल ने प्रशासन को दो से तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए साफ किया कि निर्धारित समय में उपयुक्त स्थान पर डंपिंग जोन तय कर नियमित कूड़ा उठान नहीं किया गया तो 10 नवंबर से बाजार पूरी तरह बंद कर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य प्रशासन से टकराव नहीं, बल्कि मोरी बाजार को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना है। विरोध के दौरान आमजन की आवाजाही बाधित न हो, इसके लिए प्रशासन से समन्वय रखा जाएगा। ज्ञापन पर शंकर भट्ट, हिमांशु रावत, बंटी जैन, प्रदीप चौहान, सूरज नेगी, सचिन, संदीप, मंदीप, वीकेश, विपेन्द्र, राहुल आदि व्यापारियों के हस्ताक्षर हैं।