फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में हुई सीजन की पहली बर्फबारी

यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में हुई सीजन की पहली बर्फबारी

Mon, 22 Oct 2018 10:29 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में हुई सीजन की पहली बर्फबारी
उत्तरकाशी/बड़कोट। यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में इस सीजन की पहली बर्फबारी के साथ ही सर्दियों का आगाज हो गया है। सोमवार शाम को करीब आधा घंटे चली बर्फबारी के बाद धामों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है, जबकि निचली घाटियों में भी ठिठुरन बढ़ गई है। धामों में अलाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहित पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि धाम में सोमवार सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर करीब डेढ़ बजे यहां हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक चली बर्फबारी से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इधर, गंगोत्री के तीर्थ पुरोहित सुधांशु सेमवाल एवं सतेंद्र सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री धाम में शाम करीब चार बजे बर्फबारी शुरू हुई। आधा घंटे चली बर्फबारी के दौरान धाम में करीब एक इंच बर्फ की चादर बिछ गई। उन्होंने बताया कि बर्फबारी के कारण यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तीर्थ धामों व ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी के साथ ही जिले में ठंड का आगाज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed