फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Players displayed their prowess in block-level sports competitions.

Uttarkashi News: ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Thu, 03 Sep 2026 06:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 03 Sep 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Players displayed their prowess in block-level sports competitions.
वॉलीबाल में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कल्डियाणी व जीआईसी भटवाड़ी जीता
विज्ञापन

उत्तरकाशी। राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज में विद्यालयी विकासखंड स्तरीय वॉलीबॉल, कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर खेल कौशल और दमखम दिखाया। वहीं, अंतिम दिन वॉलीबाल अंडर-17 बालिका वर्ग में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कल्डियाणी और अंडर-14 बालक वर्ग में इंटर कॉलेज भटवाड़ी विजेता रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शैलेंद्र अमोली ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना, अनुशासन और निरंतर प्रयास है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के कबड्डी अंडर-17 बालिका वर्ग में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अठाली ने राजकीय इंटर कॉलेज जोशियाड़ा को 20-08 से हराया। अंडर-19 बालिका कबड्डी में गोस्वामी गणेश दत्त इंटर कॉलेज ने बालिका इंटर कॉलेज उत्तरकाशी को 21-08 से पराजित किया। खो-खो अंडर-17 बालिका वर्ग में कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी ने राजकीय इंटर कॉलेज मुस्टिकसौड़ को 07-06 से हराया। वॉलीबॉल अंडर-19 बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज गंगोरी विजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोरी ने फाइनल में राजकीय इंटर कॉलेज जोशियाड़ा को 21-17 से मात दी। अंतिम दिन वॉलीबॉल अंडर-17 बालिका वर्ग में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कल्डियाणी और अंडर-14 बालक वर्ग में इंटर कॉलेज भटवाड़ी विजेता रहा। प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शाह ने विजेता टीमों को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर जिला खेल समन्वयक उत्तम नेगी, ब्लॉक खेल समन्वयक गिरीश असवाल, शूरवीर मर्तोलिया, महावीर कलूड़ा, अजय नौटियाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed