{"_id":"5bb8de73867a5567f50bf67b","slug":"15388422045-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति छात्रों को किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति छात्रों को किया जागरुक
Updated Sat, 06 Oct 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्यालीसौड़। वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह के तहत ज्ञानदीप चिल्ड्रन एकेडमी ब्रह्मखाल में धरासू रेंज के वनाधिकारियों की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वन क्षेत्राधिकारी नागेंद्र सिंह रावत ने छात्र छात्राओं को वन्यजीवों के महत्व की जानकारी दी।
इस दौरान वनकर्मियों एवं छात्रों द्वारा जन जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस मौके पर देवेंद्र राणा, अमित कुमार, विक्रम बिष्ट, हुकम सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, बणगांव प्राथमिक विद्यालय में ज्येष्ठ उपप्रमुख नरेंद्र राणा व प्रधान जलमा देवी की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को मानव एवं वन्यजीव संघर्ष को रोकने के तरीके बताए गए। इस मौके पर जयवीर राणा, रमेश चंद्र, राजेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे। वहीं प्रेम विद्या मंदिर दिवारीखोल में भी वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर आनंद सिंह गुसाईं, सुंदर सिंह, अरविंद सिलवाल, भरत सिंह आदि मौजूद रहे। स्वामी विवेकानंद बाल विद्या मंदिर के छात्रों द्वारा रैली निकालकर वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। रैली में लाखीराम, रोशन लाल, धर्मानंद नौटियाल, घनश्याम सिंह आदि शामिल रहे।