{"_id":"5bb79750867a5535342a1b98","slug":"15387584578-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनोत्री विधायक ने किया गांवों का पैदल भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनोत्री विधायक ने किया गांवों का पैदल भ्रमण
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने क्षेत्र के गांवों का पैदल भ्रमण कर लोगों को सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने क्यारी गांव में अग्निकांड पीड़ित परिवार से मिलकर मदद का भरोसा दिलाया।
सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही पद यात्रा के तहत यमुनोत्री विधायक केदार रावत ने शुक्रवार को क्षेत्र के जिव्या कोटधार, क्यारी, मथाली आदि गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास की नीति पर कार्य कर रही है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियों के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इससे लाभान्वित होने की अपील की। क्यारी गांव में भ्रमण के दौरान उन्होंने अग्निकांड पीड़ित डबल सिंह राणा से मुलाकात कर मदद का भरोसा दिलाया। बता दें कि दो दिन पहले उनका दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया था। भ्रमण के दौरान विमला नौटियाल, नत्थी सिंह भंडारी, बालगोविंद, सुरेश रमोला, राजेंद्र रांगड़, चिरंजी अवस्थी, बलवीर लाल, दुर्गेश सिल्स्वाल आदि मौजूद रहे।