फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी डबरकोट में 22 घंटे बाद सुचारू हुआ यातायात

यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी डबरकोट में 22 घंटे बाद सुचारू हुआ यातायात

Sat, 30 Jun 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी डबरकोट में 22 घंटे बाद सुचारू हुआ यातायात
बड़कोट (उत्तरकाशी)। मौसम से मिली मोहलत और करीब 22 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद एनएच के अधिकारियों ने ओजरी-डबरकोट में बंद हुए यमुनोत्री हाईवे पर यातायात सुचारु किया। हाईवे खोलने के बाद जानकीचट्टी की ओर फंसे तीर्थयात्रियों के वाहनों को सुरक्षित निकाला गया। हालांकि हाईवे ओजरी-डबरकोट में अभी भी खतरनाक बना हुआ है। वहीं हाईवे बार-बार बंद होने से तीर्थयात्री अब यमुनोत्री धाम का रुख करने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

ओजरी डबरकोट स्लिप जोन यमुनोत्री हाईवे के लिए नासूर बन चुका है। यात्रा सीजन के दौरान हुई हल्की बरसात में भी यहां कई बार हाईवे अवरुद्ध हुआ। अब मानसून सीजन की बारिश इस हिस्से पर भारी पड़ने लगी है। बीते बुधवार रात को यहां भूस्खलन सक्रिय होने से यातायात अवरुद्ध हो गया था, जिसे बृहस्पतिवार दोपहर में खोला जा सका था। उसी दिन रात को अवरुद्ध हुई सड़क शुक्रवार शाम को कुछ देर के लिए खुली, लेकिन पहाड़ी से बोल्डरों की बरसात नहीं थमने के कारण यहां यातायात सुचारु नहीं हो पाया था। शुक्रवार से बारिश रुकी होने पर यहां मलबा हटाने के काम में तेजी आई और कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार दोपहर दो बजे यातायात सुचारु किया गया।
विज्ञापन

सड़क खुलने के साथ ही यमुनोत्री की ओर फंसे यात्री वाहनों को सुरक्षित निकाला गया। मौसम खुशगवार होने पर यमुनोत्री की ओर भी वाहनों की आवाजाही सुचारु है, लेकिन बार-बार सड़क अवरुद्ध होने के खतरे को देखते हुए अब तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम का रुख करने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed