{"_id":"5b2a8c854f1c1b13358b7ca4","slug":"152951514318-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने की स्वच्छ आईकॉनिक प्लेस के तहत हुए कार्यों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने की स्वच्छ आईकॉनिक प्लेस के तहत हुए कार्यों की समीक्षा
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। डीएम डा. आशीष चौहान ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में चयनित स्वच्छ आईकॉनिक प्लेस गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के लिए स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की। धामों के लिए प्रस्तावित 35.57 करोड़ रुपये की योजनाओं के सापेक्ष अभी 1.07 करोड़ रुपये के कार्य कराए जा चुके हैं। इस संबंध में दोनों धामों की मंदिर समितियों के साथ 25-26 जून को हैदराबाद में बैठक होगी।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद में यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम को स्वच्छ आईकॉनिक प्लेस के रूप में चयनित किया गया है। यहां धाम के सौंदर्यीकरण एवं सुविधाओं का विस्तार किया जाना है। गंगोत्री में ओएनजीसी की मदद से 22.75 करोड़ व यमुनोत्री में गेल की मदद से 12.82 करोड़ रुपये की योजनाएं प्रस्तावित हैं। बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में स्वजल के पर्यावरणीय विशेषज्ञ लोकेंद्र चौहान ने बताया कि अभी तक इसके सापेक्ष 1.07 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जिससे यमुनोत्री धाम और पैदल मार्ग पर वायरलेस सिस्टम लगाने सहित कुछ अन्य कार्य किए गए हैं।
डीएम ने शेष योजनाओं के प्रस्ताव तैयार शासन को भेजने के निर्देश दिए। स्वच्छ आईकॉनिक प्लेस को लेकर 22 जून को देहरादून व 25-26 जून को हैदराबाद में बैठक होगी। बैठक में गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक श्रवण कुमार, सीएमओ डा. विनोद नौटियाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, ईई विभु विश्वामित्र रावत, परियोजना निदेशक बीडी रतूड़ी आदि मौजूद रहे।