फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   कई सालों बाद चौखंबा फतह करने निकला इंग्लैंड के पर्वतारोहियों का दल

कई सालों बाद चौखंबा फतह करने निकला इंग्लैंड के पर्वतारोहियों का दल

Sat, 19 May 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
कई सालों बाद चौखंबा फतह करने निकला इंग्लैंड के पर्वतारोहियों का दल
उत्तरकाशी। यात्रा सीजन शुरू होने के साथ ही गंगोत्री पर्वत श्रृंखला की चोटियों में पर्वतारोही दलों की रौनक बढ़ने लगी है। इंग्लैंड के चार पर्वतारोहियों का दल चौखंबा पीक फतह करने के लक्ष्य के साथ गंगोत्री के लिए रवाना हो गया है। माउंट हाई विंड एजेंसी के अंतर्गत आयोजित अभियान 20 मई से 23 जून तक चलेगा।
विज्ञापन

विगत 15 अप्रैल को गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट खुलने के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्वतारोहण का रोमांच लेने के लिए साहसिक पर्यटकों के दल पहुंचने लगे हैं। अभी तक केदार डोम, बंदरपूंछ, भागीरथी टू, केदारडोम, सतोपंत आदि चोटियां फतह करने के लिए आधा दर्जन से ज्यादा दल पार्क क्षेत्र में प्रवेश कर चुके हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को इंग्लैंड के चार पर्वतारोहियों का दल चौखंबा पीक के लिए रवाना हुआ है। दल में टीम लीडर मैलकम नील बास, गाइ बुचिंघम, पॉल माइकल तथा हामिश प्रास्ट सहित गाइड कपिल पंवार एवं 35 पोर्टर शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं माउंट हाई विंड के संयोजक एवं माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष जयेंद्र राणा ने बताया कि दल रविवार को गंगोत्री से निकलकर गोमुख, तपोवन होते हुए सुंदरवन में बेस कैंप बनाएगा। यहां से कुछ आगे अपर सुंदरवन में एडवांस कैंप स्थापित कर कुछ दिन वातानुकूलन किया जाएगा, जिसके बाद चढ़ाई शुरू की जाएगी। दल 23 जून को लौटेगा। उन्होंने बताया कि चौखंबा पीक में कई सालों बाद कोई पर्वतारोही दल चढ़ाई करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed