{"_id":"5afc68004f1c1be4408b5bc1","slug":"152649113213-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में हुए कार्यों की जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में हुए कार्यों की जांच के आदेश
Updated Wed, 16 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जिला चिकित्सालय में विभिन्न मदों से कराए गए कार्यों की जांच कराने के लिए डीएम डा. आशीष चौहान ने जांच कमेटी का गठन किया है।
जिला चिकित्सालय में करीब 30 लाख रुपये में विभिन्न लघु निर्माण एवं मरम्मत के कार्य कराए गए हैं। सोमवार को डीएम ने इन कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही दस्तावेजों की पड़ताल भी की। बिल बाउचरों में अनियमितताएं पाए जाने पर डीएम ने इन कार्यों की जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने एसडीएम भटवाड़ी के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित कर शीघ्र जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम ने हनुमान मंदिर के पास महीनों से बेकार खड़ी पालिका की सिटी बस को लेकर पालिका के अधिशासी अधिकारी से जवाब-तलब किया। उन्होंने बस संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है।