{"_id":"5afc67d64f1c1bd2408b5d6c","slug":"15264910897-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए बनाएं कॉल सेंटर - डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए बनाएं कॉल सेंटर - डीएम
Updated Wed, 16 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। पूर्व सैनिकों के कैंटीन कार्ड और स्मार्ट कार्ड बनने में हो रही देरी को लेकर डीएम डा. आशीष चौहान ने जिला सैनिक कल्याण विभाग को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए कैंटीन एप तैयार करने और समस्याओं के समाधान के लिए कॉल सेंटर बनाने को भी कहा है।
मंगलवार को डीएम ने जिला सैनिक कल्याण विभाग एवं पूर्व सैनिकों की बैठक ली। बैठक में पूर्व सैनिकों ने बताया कि कैंटीन कार्ड और स्मार्ट कार्ड बनाने में काफी विलंब हो रहा है। कई आवेदन बिना कोई सूचना दिए निरस्त किए जा रहे हैं। इस पर डीएम ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी से ऐसे पूर्व सैनिकों की सूची उपलब्ध कराने को कहा, जिनके कार्ड नहीं बने हैं। साथ ही उन्होंने पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एक कॉल सेंटर भी स्थापित करने को कहा। बैठक में कमांडर डीडी पंत, मेजर आरएस जमनाल, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी चंदन सिंह रावत, कल्याण सिंह गुसाईं आदि मौजूद रहे।