{"_id":"5af9c89c4f1c1beb408b53f4","slug":"152631925717-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में दंत चिकित्सा एवं प्राईवेट वार्ड का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में दंत चिकित्सा एवं प्राईवेट वार्ड का उद्घाटन
Updated Mon, 14 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जिला चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में जिला अस्पताल की समस्याओं एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर विधायक एवं डीएम ने जिला अस्पताल में नवनिर्मित दंत विभाग और प्राइवेट वार्ड का उद्घाटन किया।
सोमवार को जिला अस्पताल में जिला चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक हुई। गंगोत्री विधायक गोपाल रावत एवं डीएम डा. आशीष चौहान ने जिला अस्पताल में दंत चिकित्सा विभाग एवं प्राइवेट वार्ड का उद्घाटन किया। अब यहां अत्याधुनिक उपकरणों से दांतों का इलाज किया जा सकेगा। जिला अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण करते हुए डीएम ने मरीजों के साथ एक-एक तीमारदार को ही वार्ड में उपस्थित रहने को कहा। साथ ही जिला अस्पताल परिसर में निष्प्रयोज्य खड़े पुराने वाहनों को हटवाने के निर्देश दिए। बैठक में समिति के आय-व्यय के साथ ही जिला अस्पताल की समस्याओं और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर समिति के सदस्य लक्ष्मण भंडारी, प्रमुख अधीक्षक डा. बीएस रावत, डा. शिव प्रसाद कुड़ियाल, कैलाश सेमवाल आदि मौजूद रहे।